पद से मुक्त भाजयुमो नेताओं का आरोप जिला अध्यक्ष पार्टी को कमजोर करने का कार्य कर रही है The district president is working to weaken the party, alleging the BJYM leaders freed from the post.

महासमुंद छत्तीसगढ़
*पद से मुक्त भाजयुमो नेताओं का आरोप जिला अध्यक्ष पार्टी को कमजोर करने का कार्य कर रही है*
महासमुंद/बसना – भाजयुमो नेताओं का आरोप जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी कर रही है पार्टी को कमजोर करने का कार्य।भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा व मंडल अध्यक्ष सिन्हा आकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की हमारी आस्था शुरू से भाजपा में है और हमेशा रहेगी हम ने सेवा कार्य करने के उद्देश्य से नीलांचल की सदस्यता ग्रहण की है जिसके बाद हमे भारतीय जनता पार्टी के पदों सेनियमो को ताक में रख कर मनमानी पूर्वक हटाया गया है जो सरासर गलत है हमने अभी संपन्न हुवे नगरीय निकाय के उप चुनाव में भी पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम किया है। ये पूरी कार्यवाही दुर्भावनापूर्व पूर्ण है। वही कुछ दिन पूर्व गड़फुलझर मंडल के महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू को भी पद से मुक्त किया गया था। इस विषय में हरजिंदर सिंह हरजू ने बताया की भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उच्च नेताओं से इस बात की शिकायत की थी तब प्रदेश के संगठन मंत्री पवन साय ने बिना प्रदेश के अनुमति के किसी को पद से मुक्त करना विधि संगत नहीं है कह कर उचित कार्यवाही करने की बात कही थी। उसके बाद भी तीन अन्य पदाधिकारियों को पद से हटा दिया गया जो उचित नहीं है। इस कार्यवाही से कई भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।