छत्तीसगढ़

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित Help and control room set up for prevention of Kovid-19 infection

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित

बिलासपुर
30 दिसम्बर 2021
कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिसका टेलीफोन नंबर 07752-251000 है।
स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारी, कर्मचारी 1 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक 24 घंटे कार्य करेंगे।

नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर श्री देवी प्रसाद पैकरा, सहायक ग्रेड-3 मुख्य अभियंता जल संसाधन बिलासपुर श्री पी.सी.कंवर, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा श्री कैलाशचन्द्र सूर्यवंशी, सहायक ग्रेड-3 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर श्री सत्येन्द्र सिंह, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेलतरा श्री शैलेन्द्र कोरी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक जल वाहक कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग कोटा श्री मुकुत राम यादव की ड्यूटी एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर श्री परमेश्वर साहू, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा श्री पुन्नी लाल कुर्रे, सहायक ग्रेड-3 अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मण्डल कार्यालय बिलासपुर श्री जितेन्द्र मरावी, सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री राजेश तम्बोली, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर श्री आशित कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है।

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सहायक अधीक्षक भू अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर श्री रामकुमार यादव, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग उप संभाग बिलासपुर श्री राजेश कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-2 अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग रा.रा. मण्डल बिलासपुर श्री सीताराम वस्तकार, आमीन कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर री विजय सिंह मार्काे, सहायक ग्रेड-3 मुख्य अभियंता (हसदेव कछार) जल संसाधन संभाग बिलासपुर श्री पंकज कुलकर्णी, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर बिलासपुर श्री विशाल निर्मलकर, सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन संभाग बिलासपुर श्री आत्माराम मिरी, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सारदा बिलासपुर श्री विनोद कुमार आहिरवार की ड्यूटी लगाई गई है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button