खास खबरदेश दुनिया

ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का 92 साल की उम्र में निधन

सबका संदेश न्यूज- एक्टर ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है | जे ओम प्रकाश ने आखिर क्यूं, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के, आदमी खिलौना है जैसी फिल्में बनाई हैं |
ऋतिक अपने नाना के बेहद करीबी थे | खबरों के मुताबिक, 2016 में उन्होंने नाना को एक लग्जरी कार गिफ्ट में दी थी | हाल ही में अपनी सुपर 30 की रिलीज के प्रमोशन के दौरान, ऋतिक ने खुलासा किया था कि उनके नाना उनके सुपर शिक्षक हैं | ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “मायसुपर टीचर. मेरे नाना जिन्हें मैं प्यार से डेडा कहता हूं, उन्होंने मुझे अपने जीवन के हर पड़ाव पर सिखाया है | जिसे मैं अब अपने बच्चों के साथ साझा करता हूं | उन्होंने मुझे मेरी कमजोरी से लड़ना सिखाया | “

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button