छत्तीसगढ़

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया नवीन पंचायत भवन लोकार्पण..Chitrakote MLA Rajman Benzam inaugurated the new Panchayat Bhawan.

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया नवीन पंचायत भवन लोकार्पण…

जगदलपुर/तोकापाल- तोकापाल ब्लॉक के नवीन ग्राम पंचायत तेली मारेंगा में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम के कर कमलों से किया गया।
लोकार्पण करने आये विधायक ने ग्रामीणों के संबोधन में कहा कि आप लोग का पंचायत पहले बहुत बड़ा पंचायत था,और ग्राम पंचायत तेली मारेंगा के निवासियों को पंचायत से सम्बंधित काम पड़ने पर ग्राम पंचायत बड़े मारेंगा जाना पड़ता था।

मेरे क्षेत्र के लोगो की यह बहुत बड़ी समस्या थी इस कारण विधानसभा में मेरे विधायक साथियों के द्वारा लगातार मंत्री मंडल को अवगत कराते रहे।और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि पूरे प्रदेश के बड़े ग्राम पंचायतो को विभाजित किया जाए और छोटे-छोटे ग्राम पंचायत बनाया जाएं।

छोटे ग्राम पंचायतों के होने से प्रदेश का विकास में गति आ गयी है,एवं ग्रामीणों को राशन-पानी की सुविधा भी मिल रही है।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण दिवान,सरपंच जयमन मौर्य,नरसिंग सोनकर,अशोक चौहन,सोनसिंग व ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण ग्रामीण उपस्थित रहें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button