Uncategorized

*बेरला मे छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित*

*(लोगों को मिली शासन के योजनाओं की जानकारी)*

 

बेमेतरा-प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बेरला मुख्य चौक मे आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन मे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परंपरा और संस्कृति का उजास, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, राम-वन-गमन पथ, धन्वंतरी योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल संसाधनों के वेल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, छत्तीसगढ़ सरकार पहुंची जन-जन के और करीब, छत्तीसगढ़ मॉडल जन सशक्तीकरण से आर्थिक विकास, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन मे बहार, अदिवासियों के हित मे छत्तीसगढ़ सरकार, जन-जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजना, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल नारी शसक्तिकरण का नया ताना-बाना, युवाओं को नई सुविधाएं नए अवसर, जन-स्वास्थ्य के लिए बढ़े कदम, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आये लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, पाम्प्लेट एवं ब्रोसर का भी वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे राज्य शासन के तीन वर्षों के कार्यों को फोटो के माध्यम से लोगों को बताया गया। राज्य सरकार की योजनाओं को छायाचित्र में बखूबी तरीके से ग्रामीणजन समझ रहे है और प्रदर्शनी की प्रशंसा कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी को देखने आये लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों में एक जागरूकता का माध्यम है, जो लोग शासन की कई योजनाओं को नहीं जानते थे वे इस प्रदर्शनी के माध्यम से जरूर जान जाएंगे। लोगों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा वहां दी जा रही पुस्तकों, पाम्पलेट को पढ़ा और कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी जनउपयोगी है। जिससे ग्रामीण शासन की योजनाओं का फायदा उठा सके। यह फोटो प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग बेमेतरा के द्वारा लगाई गई।

Related Articles

Back to top button