छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
फिर से बनेगा कांग्रेस का महापौर: देवेन्द्र यादव विधायक
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/12/devendra-yadav.jpg)
विधायक देवेन्द्र यादव ने भिलाई नगर निगम में फिर एक बार कांग्रेस का महापौर बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भिलाई के विकास की गति को तेज करने के लिए भरपूर राशि मुहैया करायी है। विकास की इस गति को तेजी प्रदान करने भिलाई के लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस पर विश्वास जताया है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही है।