छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 जिले के उपार्जन केंद्रो में 73 हजार 845 क्विंटल धान की हुई खरीदी Kharif Marketing Year 2021-22 Purchase of 73 thousand 845 quintals of paddy in the procurement centers of the district

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22
जिले के उपार्जन केंद्रो में 73 हजार 845 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर 21 दिसम्बर 2021 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, ओरछा, छोटेडोंगर, झारा, धौड़ाई, नारायणपुर, बेनूर, बिंजली, बाकुलवाही और ओरछा एवं बासिंग में आज 21 दिसंबर तक कुुल 73 हजार 845 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 16 हजार 614 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही ओरछा (बासिंग) में 611 क्विंटल, ओरछा में 488 क्विंटल ,छोटेडोंगर में 5 हजार 976 क्विंटल, झारा में 4 हजार 749 क्विंटल, धौड़ाई में 6 हजार 478 क्विंटल, बेनूर में 13 हजार 620 क्विंटल, बाकुलवाही में 11 हजार 482 क्विंटल, नारायणपुर में 8 हजार 156 क्विंटल, और बिंजली में 5 हजार 667 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। जिसके एवज में किसानों को 14 करोड़ 45 लाख 28 हजार रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों की धान विक्रय से संबंधित समस्याओं को दूर करने हेतु शिकायत कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 07781-252214 है। शासन के निर्देशानुसार किसानों से प्राप्त बोरे की कीमत अब 25 रूपये निर्धारित की गयी है।

Related Articles

Back to top button