Uncategorized

मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति द्वारा शिवघाट लोरमी मे काव्य पाठ

लोरमी-मनियारी के पावन तट पर स्थित तीन सौ वर्ष से अधिक प्राचीन स्वयंभूशिवलिग शिवघाट मंदिर परिसर मे मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी द्वारा काव्य पाठ किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार गौतम सिह ठाकुर ने”मै छत्तीसगढ अनुरागी आव”,अध्यक्ष अशोक तिवारी ने “मा भारती तेरा वैभव अमर रहे”रचना प्रस्तुत की।सचिव डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमांशु महाराज ने “रामसेतु के बहाने तथा श्री नरसिंह रूप दिखाना होगा”,कृष्ण कुमार तिवारी ने “पाकिस्तान पर जबर्दस्त प्रहार किए। संतोष कुमार राजपूत ने “बेटी बचाओ एवम मनियारी का तट” का सस्वर पाठ किया।कार्यक्रम के अंत मे साहित्यकार ठाकुर गौतम सिह को मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी की स्मारिका भेट की गयी।समिति के सचिव डाक्टर सत्यनारायण तिवारी ने आगामी पांच सितम्बर तक अशोक तिवारी,कृष्ण कुमार तिवारी, श्रीमती अरुणा अग्रवाल,सतीश पटेल, संतोष कुमार राजपूत, प्रशान्त तिवारी, श्रीमती दुर्गा तिवारी तथा डी एल भास्कर जी की पुस्तको के प्रकाशन तथा विमोचन की योजना की जानकारी दी तथा आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button