Uncategorized

*देवरबीजा केंद्र में धान के तौल में मिली गड़बड़ी, हर कट्टे में एक से दो किलो अधिक धान की तौल*

*(किसान नेता योगेश तिवारी ने पकड़ी गड़बड़ी, जिम्मेदारो पर कड़ी कार्रवाई की मांग)*

 

बेमेतरा:- किसान नेता योगेश तिवारी विधानसभा क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में पहुंच कर खरीदी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। तीन दिनों के भीतर 2 दर्जन से अधिक केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां बारदाना की उपलब्धता, धान के कट्टों की सही तौल समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान देवरबीजा खरीदी केंद्र में किसानों से ओवरवेट धान लेने की शिकायत मिली। सूचना पर किसान नेता अपने समर्थकों के साथ देवरबीजा खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने करीब 100 से अधिक धान के कट्टों को तौल कर वजन की पुष्टि की। जहां उन्हें किसानों की शिकायत सही मिली। तौल में 1 से 2 किलो अधिक धान की मात्रा मिली। समिति कर्मियों के इस गड़बड़ी से किसानों में काफी रोष है। किसान नेता ने गड़बड़ी की शिकायत दूरभाष से कलेक्टर, जिला खाद्य अधिकारी व नोडल अधिकारी से कर जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

*शिकायत के बावजूद नही हो रहा व्यवस्था में सुधार*

इसके बाद मौके पर पंचनामा रिपोर्ट बनाई गई। जिसमें संबधित किसानों ने हस्ताक्षर के किए।  इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि खरीदी केंद्रों में इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था की, जिले के हर खरीदी केंद्र में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ धान की तौल बराबर की जाए। क्योंकि बीते खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में भारी गड़बड़ी देखने को मिली थी। जहां किसानों से 4 से 5 किलो तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा था।

*उग्र आंदोलन की दी चेतावनी*

इस बार किसानों को गड़बड़ी का सामना न करना पड़े इसलिए प्रशासन को ज्ञापन सौंप अवगत कराया गया था। बावजूद कई खरीदी केंद्रों में तौल में गड़बड़ी की जा रही है। वहीं किसानों से राज्य सरकार की घोषणा के विपरीत जाकर 50 प्रतिशत से अधिक बारदाना लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस तरह की गड़बड़ी में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button