छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा प्रत्याशी दया का चुनाव लडऩा गलत निर्णय-मानवेन्द्र सिंह मानवेन्द्र सिंह मंगल को मिल रहा है जनता का स्नेह

भिलाई। वार्ड 44 के कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह मंगल चुनाव मैदान में है। पुराने पार्षदों के काम को लेकर स्थानीय जनता में जबर्दस्त आक्रोश है। वार्ड का विभाजन हुआ है। जो कार्य होना था वह नही हुआ है। जो यहां की मूलभूत समस्या है। उस पर मैँ कार्य करूंगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। जनता चुनाव का नतीजा बतायेगी। चूंकि यह चुनाव वार्ड स्तर का है।

यहां पर चेहरा और व्यक्तिगत छवि अधिक महत्वपूर्ण है। मेरा बचपन यहां बीता है। मैं बेटा बनकर इस वार्ड में चुनाव लड़ रहा हूं। मेरे प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दया सिंह शहर की बड़ी हस्ती है। उनकी भले ही भाजपा में पकड होगी लेकिन मेरा उनके प्रति मानना है कि दया सिंह का चुनाव लडऩे का निर्णय गलत है। अपनी जीत के प्रति सौ प्रतिशत आश्वस्त हूं। लगातार जनसंपर्क कर रहा हूं। लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button