छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जर्दायुक्त गुटखा के खिलाफ जोगी युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

दुर्ग। जिले में जर्दायुक्त गुटखा प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही है। जिसके खिलाफ जोगी युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में कार्यकत्र्ताओं द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जर्दायुक्त गुटखा बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। यह ज्ञापन जनता युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर अध्यक्ष तोमन चंद्राकर व महिला अध्यक्ष रामेश्वरी साहू के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।