छत्तीसगढ़

सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसम्बर को Information technology related awareness program organized on 7th December

सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसम्बर को
नारायणपुर, 02 दिसम्बर 2021- शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर काष्ठागार डिपो एजुकेशन हब, गरांजी में 7 दिसम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे से कम्प्यूटर साइ्रंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आम जनता के लिए सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अंतर्गत रेल्वे रिर्जवेशन (अकाउंट बनाना, टिकट बुक एवं टिकट निरस्त करना) एवं ’डिजिटल पेमेन्ट’ को बढ़ावा देने के लिए युपीआई जैसे भीम, गूगल पेय, फोन पेय के माध्यम से सुरक्षित मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेन्डर भुगतान, बिजली बिल भुगतान, मनी ट्रान्सफर से संबंधित जानकारी लोकहित में दी जायेगी।  उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम निशुल्क है। उन्होने अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button