Uncategorized

*छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह*

*बेमेतरा/बेरला* :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के राज प्रधान आदरणीय श्री चंद्रशेखर परगनीहा के राज कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बीते सोमवार को ग्राम सुरहोली मे आयोजित किया गया था | कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के तैल चित्र पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी का सुमधुर गायन सत्यभामा परगनीहा के द्वारा किया गया | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियों के रूप मे छ.ग. मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा, धरसिंवा राज के राजप्रधान श्री दशरथ वर्मा, तिल्दा राज के राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा, रायपुर राज पूर्व राजप्रधान ऋषि वर्मा बइगा,धमधा राज भुत पूर्व राज प्रधान अरुण परगनीहा,धमधा राज पूर्व राज प्रधान प्रेमलाल वर्मा (बबला), श्री दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, सालिकराम वर्मा उपस्थित थे | सामाजिक गतिविधियों के संरक्षण हेतु श्री तोरण नायक, अरुण परगनीहा, प्रकाश वर्मा,प्रेमलाल वर्मा (बबला) मनोनीत किए गए साथ ही सलाहकार के रूप मे सुखराम वर्मा,रामचंद्र वर्मा, कंवल वर्मा, भूलू राम वर्मा, खूबी राम वर्मा, कामता परगनीहा, मनोज वर्मा मनोनीत किए गए | धमधा राज के राजप्रधान श्री चंद्रशेखर परगनीहा के कार्यकारिणी के रूप मे उपराजप्रधान शिवा चन्द्रवंशी,पोषण वर्मा,राज्यमंत्री हेतु रोहित वर्मा,उप राज्यमंत्री नरोत्तम वर्मा, कोषाध्यक्ष फत्ते वर्मा, उप कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, सचिव कमलेश वर्मा, सह सचिव तुलसी राम वर्मा, मिडिया प्रभारी विकास कश्यप, अनिल नायक, कार्यालयीण सचिव अश्वनी परगनीहा,मनोज कुमार वर्मा, ने शपथ ग्रहण की | शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम मे नारी शक्ति की ओर से समाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु महिला अध्यक्ष श्रीमती रीता वर्मा जी एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे श्रीमती संध्या परगनीहा, श्रीमती लक्ष्मीलता वर्मा, श्रीमती सत्यभामा परगनीहा, सुश्री डिम्पल वर्मा, सुश्री पूजा टिकरिहा ने शपथ ग्रहण किया | युवा अध्यक्ष के रूप मे भोलाशंकर वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप गगन परगनीहा सोनू वर्मा ने शपथ ग्रहण किया | केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा ने अपने उदबोधन मे धमधा राज के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई प्रेषित की साथ ही पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. श्री रामकुमार सिरमौर को नमन किया | सम्पूर्ण कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन कवि कमलेश वर्मा के द्वारा किया गया| कार्यक्रम के अंत मे श्री रोहित वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया |

Related Articles

Back to top button