छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रभाष सिंह के भतीजे रजत की सड़क दुर्घटना में मौत

भिलाई। कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी निवासी समाजसेवी व्यवसायी सदानंद सिंह के पोता व स्व. सुभाष सिंह के 24 वर्षीय पुत्र एवं प्रभास कुमार तथा विभास विभास कुमार सिंह का भतीजा और युवराज सिंह के भाई रजत कुमार सिंह का बुधवार 24 नवंबर को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार आज रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। रजत कुमार के निधन पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाईनगर के साथ ही सुमीत सिंह, शमशीर सिवानी, समीम खान, नौशाद खान, सिरताज खान, बंडू, गिरी राव, अलाउद्दीन खान, अरशद खान ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली दी है।

Related Articles

Back to top button