छत्तीसगढ़

गलत नीति की वजह से देश 700 से अधिक किसान शहीद हुए- चोवा साहू More than 700 farmers were martyred in the country due to wrong policy – Chova Sahu

 

*गलत नीति की वजह से देश 700 से अधिक किसान शहीद हुए- चोवा साहू 

 

छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानून को लेकर बड़ा फैसला किया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि तीनों कृषि कानून को सरकार वापस लेगी। वहीं इस फैसले पर विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कबीरधाम जिले के जिला मीडिया प्रभारी चोवा साहू ने भी बयान दिया है।

चोवा साहू ने कहा कि किसान जीते और मोदी का अहंकार हार गया। यह उन किसानों की जीत है जो एक साल से अधिक समय से चीन-पाक समर्थक आतंकवादी कहे जाने का विरोध कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें क्या नहीं बुलाया? अंत में झुकना ही पड़ा। मोदी जी और बीजेपी को देश और किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

आगे ये भी कहा कि भाजपा बताए सैकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सजा कब मिलेगी।

गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले क़ानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि काले कानूनों को 1 साल पहले ही वापस ले लिया जाना चाहिए था। जिस कानून को समझने किसानों को 3 दिन नहीं लगे उस कानून को सरकार को वापस लेने में एक साल से ज्यादा लग गए।पीएम मोदी को तीनों काले कानूनों को संसद में प्रस्तुत करने के पहले जब अध्यादेश के रूप में लागू किया था उसी समय इसे किसानों के हित में वापस ले लिया जाना चाहिए था। यदि मोदी सरकार इन काले कानूनों को 1 साल पहले वापस ले लेती तो सैकड़ों किसानों की जान नहीं जाती और किसान आंदोलित नहीं होते और सैकड़ों किसान की मौत नहीं होती।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button