छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रसमड़ा स्टील प्लांट में ब्लास्ट, दो कर्मी झुलसे, सेक्टर नौ हॉस्पिटल में भर्ती

दुर्ग। रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र के एक स्टील प्लांट में धमाका (ब्लास्ट)  होने से हडक़ंप मच गया है। घटना मंगलवार अल सुबह की है। इस घटना में घायल स्टील प्लांट के कर्मचारी विष्णु ताम्रकार व रुपेश को बीएसपी सेक्टर नौ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना कैसे हुई, इसके बारे से अंजोरा पुलिस भी अनजान है। जानकारी के मुताबिक सुबह 5 से 6 बजे के मध्य ब्लास्ट में दो मजदूर घायल हो गए। बाताया जा रहा है कि घटना के समय जिस जगह ब्लास्ट हुआ है, वहां दर्जन भर मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट की वजह से गर्म लोहे का छिटा विष्णु ताम्रकार और रूपेश पर पडऩे से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से दोनों घायल कर्मचारियों को सेक्टर नौ अस्पताल पहुंचाया गया। स्टील प्लांट में छह माह पहले ब्लास्ट होने की घटना हुई थी। तब तीन कर्मचारी पूरी तरह झुलस गए थे। तीनों को सेक्टर नौ अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य एवं औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ श्रम न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आसपास के ग्रामीणों ने ब्लास्ट होने जैसे आवाज सुनी है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वह आवाज ब्लास्ट की थी या फिर अन्य किसी की यह बता पाना मुश्किल है। दो श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रमिक ब्लास्ट होने पर ही घायल हुए है।

यह भी देखें

Related Articles

Back to top button