Uncategorized
छ: सौ से अधिक लोगों ने की भारत माता की आरती

भिलाई। आस्था संस्था के बेनर तले सेक्टर 5 की लगभगत 6 सौ माताओं बहनों ने भारत माता की आरती की। उक्त जानंकारी देते हुए आस्था संस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम ने बताया कि 25 दिसंबर की संध्या 7 बजे सेक्टर पांच के उडिय़ा बस्ती से सडक 6,7,8,9 एवं सडक 15 की माताओ और बहनों ने मिलकर भारत माता की आरती की। इस दौरान राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र दुबे, कुलकर्णी गोपाल, शिवा, संदीप सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।