छत्तीसगढ़

कोंडागाँव से हाजी हुए रवाना

कोंडागांव । नगर से आज हाजी हज करने के लिए मक्का मदीना रवाना हुए।हाजियो की रवानगी के लिए मुस्लिम जमात के साथ साथ सभी वर्ग के लोग हाजियो का स्वागत करने उनके घर पहुँच हज की मुबारकबाद दी। कोंडागाँव नगर के मोइनुद्दीन बड़गुजर एवं उनकी पत्नी सलमा बेगम आज सब लोगो से मुलाकात करते हुए हज के लिए रवाना हुए। हज में जाने के लिए इनकी फ्लाइट मंगलवार दोपहर 12 बजे मुम्बई से रवाना होगी। पूरे पैंतालीस दिन वहाँ रहने के बाद आगामी 14 सितंबर को हाजी वापस आएंगे। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद इदरीश, उपाध्यक्ष सय्यद शफीक, वासिल खान, हकीम खान, शाहरुख खान, मुहम्मद यासीन, इसरार अहमद, महमूद अली, तकबीर अली, शकूर भाई एवं जमात के लोग मौजूद थे।

दिखी गंगा जमुना तहज़ीब

एक ओर जहां आए दिन हिन्दू मुस्लिम विवाद सुनने को मिलता है वही कोंडागाँव नगर में हज में जाने वाले हाजियो का स्वागत करने के लिए हिन्दू भाई भी बढ़चढ़ कर आगे आए और हज की मुबारकबाद दी।

Related Articles

Back to top button