छत्तीसगढ़

ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच द्वारा किया गया प्रीतिभोज एवं देव दिवाली का आयोजन Bhoj and Dev Diwali organized by Brahmin Nari Nav Chetna Manch

जांजगीर- चांपा(सुधीर शर्मा)-ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच की सक्रिय सदस्य श्रीमती नीलू यशोदा नंदन पांडे जी द्वारा हरदी महामाया में आंवला नवमी के पावन अवसर पर प्रीतिभोज देव दिवाली का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती बीना शर्मा, नीरा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
श्रीमति अनुराधा शुक्ला द्वारा देव दिवाली की एक जानकारी दी गई एक त्रिपुर सूर राक्षस ने आतंक से मनुष्य सहित सभी देवी देवताओं और ऋषि मुनि सभी को त्रस्त कर दिया था उसके त्रास के कारण हर कोई त्राहि-त्राहि कर रहा था,तभी देव गणों ने भगवान शिव से उस राक्षस के अंत करने का निवेदन किया जिसके बाद भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया इसी खुशी में सभी देवता अत्यंत प्रसन्न हुए और शिव जी का आभार व्यक्त करने के लिए उस की नगरी काशी में पधारे देवताओं ने काशी में अनेक दिए जलाकर उत्सव का आयोजन किया।
यह देव दिवाली कार्तिक मास को मनाई जाती है।इस आयोजन में श्रीमती गीता मिश्रा,आशा दुबे,निशा मिश्रा,किरण पांडे, जयंती दुबे, पूर्णिमा शर्मा, नम्रता शर्मा, शालिनी शर्मा,प्रियंवदा पांडे,विद्योत्तमा गौरहा, किरण शुक्ला,जूही गौरहा,अंशी शर्मा,मीठी, नन्ही सभी उपस्थित हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button