नगर के हनी चोपड़ा बेस्ट वोटिंग सेल्फी के लिए सम्मानित


कोंडागांव । विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी निर्वाचन आयोग द्वारा लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने और मतदान को बढ़ावा देने के मकसद से बेस्ट वोटिंग सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमे नागरिकों को वोट डालने के पश्चात अपनी अमिट स्याही लगी उंगली दिखाते हुए मतदान केंद्रों के बाहर बने सेल्फी ज़ोन में सेल्फी लेकर CEO_Chhattisgarh के फेसबुक पेज पर अपने epic नम्बर के साथ पोस्ट करनी थी, जिनमे से चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को बेस्ट वोटिंग सेल्फी से सम्मानित किया जाना था।
इसी कड़ी में नगर कोण्डागाँव के महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापक हनी चोपड़ा जी की सेल्फी को बेस्ट सेल्फी चुना गया जिसे 23 जुलाई दिन मंगलवार को कोण्डागाँव ज़िले के कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी श्री नीलकंठ टेकाम जी द्वारा प्रशस्ति पत्र और 2000₹ नकद राशि प्रदान कर बधाइयां दी।
श्री नीलकंठ टेकाम ने हनी चोपड़ा के काम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह जनजागरुकता के कामों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर जिलाधीश महोदय के साथ ज़िले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुजूर, चुनाव प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डी. आर. ठाकुर ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



