छत्तीसगढ़

अमली मालगी प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आयोजन

अमली मालगी प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आयोजन दीपावली के अवसर पर किया गया था जिसमे अमलीमलगी के ही 4 टीम भाग लिए थे। भावसिंह इलेवन,जित्तू इलेवन,प्रफुल्ल इलेवन, हरि इलेवन इन चारों टीमो ने भाग लिया था। अमलीमालगी प्रीमियर लीग के फाइनल मैच हरि इलेवन vs प्रफुल्ल इलेवन के बीच खेला गया ,फाइनल मैच के विजेता रहे हरि इलेवन के टीम। इस मैच का आयोजन भावसिंह कोसरिया और कमलेश साहू ने किया था। इस क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामकुमार नेताम,उपसरपंच मनहरण साहू,जनपद प्रतिनिधि प्रशांत खाण्डे और ग्रामीण जन समूह उपस्थित हुये।विजेता टीम को 6001रु.और ट्राफी सरपंच द्वारा तथा रनअप टीम को 4001 व ट्राफी जनपद प्रतिनिधि द्वारा साथ मे सभी बेस्ट खिलाड़ीयो को कप व मेडल दिया गया। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी 50 खिलाड़ियों को मेडल उनके उत्साहवर्द्धन के लिए दिया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रशांत खाण्डे(जनपद प्रतिनिधि) श्री रामकुमार नेताम सरपंच श्री मनहरण साहू(उपसरपंच),भावसिंह ,कमलेश, हरि,प्रफुल्ल,जित्तू, सूरज,बंधु,ओमकार कमलेश धरम,राहुल,मोटू रामकुमार साहू,भीखम,करण, मनीष,जगत,चूड़ामणि व सभी खिलाड़ियों गण का सहयोग मिला

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button