समाज/संस्कृति

दो हाथ Two hands

 

*# दो हाथ #*

सुक्र है कि सलामत है, मेरे दोनों हाथ,
दुआ , प्रार्थना में उठते मेरे दोनों हाथ ।

ग़ैर न पहचाने इस दिल की गुप्त बातें,
इसलिए तो रब ने दिए मेरे दोनों हाथ ।

इक हाथ जो हाथ से मिल गए,अद्भुत,
इतिहास की संकल्पना है, दोनों हाथ ।

दो हाथ मिले, मानो दो दिल खिल रहे,
बहुत कुछ सिखलाती है , दोनों हाथ ।

दो – दो हाथ करलें , ये पंक्ति बड़ी भी,
डर से छिना गब्बर ने हां , दोनों हाथ ।

झुकते भी हैं , तो संग उठते भी तो हैं ,
एक नम्र ,दूजा आशीष के,दोनों हाथ ।

एक से बेहतर दो भला ,
इनको किसने कब छला ।
हाथ से हाथ मिल जाए ,
दोनों हाथों की यह कला ।

मेरी रचनाओं को किसी भी तरह से उपयोग करने से पहले मेरी अनुमति अनिवार्य है , सर्वाधिकार सुरक्षित

*छोटू लाल नागवंशी*
थरगाँव,बलौदा बाजार(छ.ग.)

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button