धर्म

आज का पंचांग, 1 नवंबर 2021: सोमवार को करें भगवान शिव की उपासना, जानें आज का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल Today’s Panchang, November 1, 2021: Worship Lord Shiva on Monday, know today’s auspicious and inauspicious time and Rahukal

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 1 November: आज 1 नवंबर है. आज कार्तिक मास की एकादशी तिथि है. कार्तिक महीने को पुराणों में सर्वश्रेष्‍ठ मास (Best Month) कहा जाता है. इस माह जिसमें राधा-दामोदर पूजन, शालिग्राम पूजन, विष्णु पूजा और तुलसी पूजा (Tulsi puja) का विशेष महत्‍व है. मान्‍यता है कि इस महीने सूर्य और चंद्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. इस महीने में इंसान अपने सभी पापों का नाश कर सभी संकटों को दूर कर सकता है.

आज सोमवार है. सोमवार के दिन मुख्य रूप से भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा की जाती है. जब भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं तो उनकी विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है. भक्त हर कष्ट दूर होते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

 

1 नवंबर 2021- आज का पंचांग 

आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष एकादशी   
आज का नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – एन्द्र
आज का वार – सोमवार

 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय 

 

सूर्योदय – 06:44:00
सूर्यास्त – 18:01:10
चन्द्रोदय – 24:26:59
चन्द्रास्त – 13:43:00
चन्द्र राशि – सिंह

 

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 11:03:41
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:25 से 12:26:45 तक

 

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

 

दुष्टमुहूर्त – 12:26:40 से 13:10:55 तक, 14:39:25 से 15:23:39 तक
कुलिक – 08:44:14 से 09:28:47 तक
कंटक – 13:11:31 से 13:56:04 तक
राहु काल – 16:14:02 से 17:37:11 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 14:40:36 से 15:25:09 तक
यमघण्ट – 14:40:12 से 15:24:38 तक
यमगण्ड – 13:27:58 से 14:51:18 तक
गुलिक काल – 13:27:31 से 14:50:28 तक

Related Articles

Back to top button