दैनिक राशिफल

26 जुलाई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- आज का दिन हर तरह से उत्तम है बस अपने गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत है नहीं तो खामखा काम काज के हालात खराब हो सकते है। बहनो की तरफ से कोई खुश खबरी मिल सकती है।

वृषभ :- आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय तक वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन :- मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद से दिन बीतेगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। लोकहित का कार्य आपके हाथों से होगा।

कर्क :- बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे।

सिंह :- आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे।

कन्या :- कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है।

तुला :- भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

वृश्चिक :- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी।

धनु :- आज गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखे।

मकर :- मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा।

कुंभ :- स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

मीन :- आज परोपकार की भावना आज प्रबल रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button