छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ की हुई बैठक

चन्द्रभूषण पटेल को अध्यक्ष एवं हरीश पटेल को बनाया गया उपाध्यक्ष

भिलाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ की बैठक सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रधान कार्यालय संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के.एल.पटेल अध्यक्षता लोचन पटेल शाकंभरी समाज के संस्थापक, विशिष्ठ अतिथियों में डॉ. आर.के. कश्यप पूर्व उप पुलिस अधिक्षक, रोशन लाल पटेल गरियाबंद, एस.एल. मानकर पूर्व तहसीलदार, अजय मौर्य और नीता कम्बोंज शीरी थी।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव उमेश पंचेश्वर की उपस्थिति में मुशवाहा महासमाज के सभी घटकों के पदाधिकारियों ने मिलकर चंद्रभूषण कुशवाहा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिश पटेल (स्व. जालिम सिंह पटेल पूर्व मंत्री के सुपुत्र) को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित समाज के सभी घटकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का  स्वागत किया।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा ने कहा कि आप लोगों ने विश्वास कर मुझे चुना है, मंै आप लोगों के आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और समाज को नई दिशा देने की कोशिश करूंगा। वही हरिश पटेल उपाध्यक्ष ने समाज के सभी घटकों का आभार माना और कहा कि अपने पिता स्व. जालिम सिंह पटेल पूर्व मंत्री के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज को निरंतर आगे ले जाने की कोशिश करूंगा। उपस्थित सभी अतिथियों ने उन्हें बधाई दी और अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से क्रमश: महेश राम पटेल, डॉ.रामकिशोर तलवटे, अनिल कुमार सिंह,चंद्रश्वर प्रसाद सिंह, रमेश नागेश्वर,अनिल नागेश्वर, संजय मौर्य, कमलेश कुमार सिंह,उदयसिंह पंचेश्वर, साहाराम पटेल,राजेन्द्र कुमार पटेल, रोशन लाल पटेल, कान्ति मौर्य, अजित मौर्य, एस.एल.मानकर, के.एल.कावरे, टी.आर.शाक्य, सुग्रीव वर्मा, उदय सिंह, कम्बोज इत्यादि बड़ी संख्या में समाज के सभी घटक उपस्थित थे। कार्यालय का सफल संचालन राष्ट्रीय सचिव उमेश पंचेश्वर एवं आभार प्रदर्शन एन.एल.मौर्य प्रीतम ने की।

Related Articles

Back to top button