छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कार्यकत्र्ताओं का फूटा गुस्सा, मंत्री व विधायकों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंगलवार को अध्यक्ष मोहन मरकाम दुर्ग पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनकी समस्याओं को सुलझाया। इस दौरान समस्याओं से अगवत कराते हुए कई कार्यकर्ताओ की पीड़ा प्रदेश अध्यक्ष के सामने फूट पड़ी। सभा में मौजूद अन्य कार्यकत्र्ताओं ने भी तालिया बजाकर समर्थन किया।

श्री मरकाम ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए सुझाव मांग और उन्हें बोलने का अवसर दिया। सुझाव देने के बहाने कार्यकर्ताओं ने मंत्री और नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी का कहना था कि कार्यकर्ता पार्टी और नेताओं को जीताते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद मंत्री व विधायक पार्टी कार्यालय नहीं आते। वहीं मिलने जाने पर मंत्री और विधायक कार्यकर्ताओं से बात तक नहीं करते।  जिससे कार्यकत्र्ताओं का मनोबल टूटता है।

ऐसे नेताओं को कार्यकर्ताओं की अहमियत समझाने की जरूरत है। दुर्ग ग्रामीण के राजीव गुप्ता ने ट्रांसफर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ट्रांसफर में अहमियत नहीं दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं के कहने पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के कहने पर शिक्षा विभाग में कई ट्रांसफर किए गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में मैदानी स्तर पर काम करने वालों को ही टिकट देने की मांग की।  पार्षद राजेश शर्मा ने रोके गए विकास कायों की राशि जारी करने की मांग की। संपत्ति कर और यूजर चार्ज चुनाव से पहले वापस कराए। जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख ने दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के काम जान बूझकर रोके जा रहे हैं। सबसे पहले अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग की। श्री देशमुख द्वारा जिला में नया कांग्रेस भवन निर्माण का भी सुझाव दिया गया।

प्रदेश विधि-प्रकोष्ठ के महामंत्री कौशल किशोर सिंह ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम शुरु करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होने भाजपा सरकार में बनाए गए सरकारी अधिवक्ताओं को हटाने की वकालत की। कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने कहा कि जिला के प्रभारी मंत्री के आगमन पर कार्यकत्र्ताओं से मिलने का समय निर्धारित होना चाहिए। जिससे कार्यकत्र्ता अपनी समस्याओं के अलावा जनता की समस्याओं से उन्हे अवगत करा सकें। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,भजन सिंह निरंकारी, दीपक दुबे, सीजू एंथोनी, शंकर लाल ताम्रकार एवं अन्य नेता मंचस्थ थे।

कार्यक्रम का संचालन शहर जिला मध्य ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू ने किया। सभा में राजेश यादव,धर्मेन्द्र यादव, नीता लोधी, नीलू ठाकुर, व्वाय के सिंग,जितेन्द्र साहू, रऊफ कुरैशी, मदन जैन, अब्दुल गनी, कौशल किशोर सिंह, निलेश चौबे, संजू धनकर, प्रकाश गीते, दीपक भाटिया, कृष्णा देशमुख, ऋषभ जैन, अमृत लोढ़ा, अजय मिश्रा,नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, निखिल खिचरिया, सन्नी साहू, बृजमोहन सिंग, इरफान खान, ओमप्रकाश साहू, हेमंत सोनी, इकबाल खान, मोहन हरमुख, झाड़ेश्वर कौशल, अलख नवरंग, शमीम अहमद, रत्ना नारमदेव, रत्ना चंद्राकर एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button