सपजा चंद्रशेखर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में संपन्न, National Executive meeting of Sapja Chandrashekhar concluded in Lucknow

पार्टी उतारेगी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी
आरपी शर्मा ने दिए अहम सुझाव, समाजवादियों से एकजुटता की अपील
भिलाई। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ के इंडिया अवध होटल सप्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश में सम्पन हुई। इस कार्यकारिणी की बैठक में देश भर से आए कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्षों तथा आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। कार्यकारिणी की अध्यक्षता समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने की। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरपी शर्मा ने भी अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति देकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक की कार्यसूची अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ प्रमुख प्रस्ताव पारित किये गए। अध्यक्ष त्रिपाठी ने नई दिल्ली में इस साल 11 फरवरी को हुई बैठक में पारित प्रस्तावों को पढ़ कर सुनाया, जिसकी पुष्टि की गई। पार्टी जनों ने 24 मार्च 2021 को चुनाव आयोग द्वारा दिए श्यामजी त्रिपाठी को समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और विस्तार देने तथा विगत छह माह का विवरण महासचिव प्रदीप गोपालकृष्णन ने दिया जिसमे पंजाब,उत्तराखंड, छत्तीसगढ व उत्तर प्रदेश में जिला व प्रदेश इकाई के गठन की पुष्टि की गई। पार्टी ने पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित सदस्यों को पार्टी से निष्कासन करने का प्रस्ताव पास किया गया। पार्टी ने एक अहम फैसला लेते हुए बलिया (उत्तर प्रदेश) से नई दिल्ली तक पैदल मार्च का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष सिंह को नेतृत्व की जवाबदारी दी गई। राष्ट्रीय महासचिव आरपी शर्मा ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए सभी समाजवादियों से एकजुटता की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी एकला चलो के राह पर सभी विधानसभा में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। आए हुए सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रदेश अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में सभा का संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजेय कुमार ने किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव गिरिजा सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश प्रसाद सिंह, शक्ति सिंह, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एसके खान, राष्ट्रीय सदस्य एवं महासचिव छत्तीसगढ़ नंदकिशोर साहू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, गोवा प्रदेश अध्यक्ष राजू डिसूजा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पवन राणा, पंजाब अध्यक्ष कुणाल सोपार्ट, मध्यप्रदेश अध्यक्ष अपाहत खान, उत्तराखंड अध्यक्ष शोभन सिंह अधिकारी, समाजवाद एवं चंद्रशेखर पर शोध करने वाले डॉ. शामी सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनय मिश्रा कोलकाता, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी नवनीत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केके सिंह, चंद्रभूषण सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल सिंह, आमंत्रित सदस्य बलिया डॉ. शशिकांत सिंह, युवा नेता अनिश सिंह, पार्टी के मुखपत्र राष्ट्रहित के संपादक राजेश मंगल सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि मौजूद