छत्तीसगढ़

अवैध संबंध ने किया इनकार, जीजा ने साली को जिंदा जलाया

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में अवैध संबंधों से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी ही साली को जिंदा जला दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के पास अभनपुर के ग्राम पलौद में वारदात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पलौद ने जीजा ने अपनी बड़ी साली पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई दी। युवती का काफी जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक अपनी पत्नी की बड़ी बहन पर बुरी नीयत रखता था और उससे अवैध संबंध रखने के लिए दबाव बना रहा था। जब युवती ने इनकार कर दिया तो इस वारदात को अंजाम दिया। अभनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button