सो रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल ले जाना छोड़ पहुंच गए बैगा के पास, फिर…

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ बेमेतरा- रात में सो रहे युवक के हाथ की अंगुली को सांप ने डस लिया। परिजन रातभर अंधविश्वास में युवक की झाड़-फूंक कराते रहे। जिससे उसकी स्थिति बिगड़ती गई। फिर सुबह 7 बजे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया।
युवक का चल रहा उपचार
जिला अस्पताल के अनुसार थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकपुर निवासी राजकुमार मारकंडेय शनिवार को खाना खाकर अपने कमरे में बीती रात सो रहा था। तभी जहरीले घोड़ा करैत सांप ने डस लिया। नींद में युवक ने हाथ को झटका दिया तो सांप ने दूसरी अंगुली को भी डस लिया। इसके बाद युवक ने परिजन को जानकारी दी। परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। जब उसकी स्थिति और बिगड़ी तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है।
सीधे डॉक्टर से मिलें और कराएं उपचार
ग्रामीण अंचल में अंध विश्वास आज भी कायम है। जहरीले सांप, बिच्छू, कीड़े-मकोड़े ा कुत्ते के काटने पर पहले झाड़-फूंक कराते हैं। स्थिति बिगडऩे पर अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में देर हो जाती है। जहर पूरे शरीर में फैलने का संकट बना रहता है। कई बार लोगों को जान गंवानी पड़ती है। डॉ. योगेश दुबे ने बताया कि ऐसे मामलों में झाड़-फूंक कराने के बजाय मरीज को सीधे अस्पताल पहुंचाएं और उसका लिाज करवाएं, जिससे समय रहते जान बचाई जा सके।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117