छत्तीसगढ़

बेमेतरा मे स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का आगमन आज

बेमेतरा मे स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का आगमन आज

देव यादव S S न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा
बेमेतरा 11 अक्टूबर 2021-वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे भारतीय सेना के वीर एवं जाबाज योद्धाओं जिन्होने युद्ध मे अपने प्राण न्यौछावर किये एवं जो इस युद्ध के साक्षी रहे हैं को समर्पित करते हुए स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। उक्त अवसर पर स्वर्णिम विजय वर्ष के मशाल यात्रा का 12 अक्टूबर को बेमेतरा में विजय मशाल रैली का आगमन होगा। यह कार्यक्रम बेमेतरा के टाउन हॉल मे आयोजित होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस संबंध मे पुलिस मुख्यालय (पी.एच.क्यू.) नवा रायपुर द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button