
कबीरधाम। कवर्धा शहर में हिंसा होने के बाद पुलिस दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए एक्शन मोड में हैं । फिलहाल यहां झन्डा विवाद की स्थिति सामान्य है कही कोई वारदात नही हुई, लेकिन पेट्रोलिंग टीम द्वारा धर-पकड़ की कार्यवाही जारी है।
सूत्रों की हवाले से खबर आ रही है कि पेट्रोलिंग टीम अभी कुछ देर पहले कवर्धा जेल के पास जोराताल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक घर से तीन लड़कियों पकड़ा हैं। खबर लोगों को मिलते ही पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। हर कोई जानना चाहता है संदिग्ध लड़कियां कौन है और कब से यहां पर रह रही हैं ?
वहीं इस मामले में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे
वही दूसरी ओर शहर में लड़कियों को पुलिस द्वारा पकड़ ले जाने के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।लोगो को इंतजार है कि पुलिस आखिर कब इस मामले में कुछ बोलती है।
इसकी पुष्टि करने के लिए सीटी कोतवाली प्रभारी मुकेश सोम से बात की गई। उन्होंने बताया अभी थाने में ऐसी कोई भी लड़कियों को नही लाया गया है। अभी शहर में बहुत सी टीमें काम कर रही है, हो सकता है यदि किसी को पकड़ा हो और भी उनके निशानदेही पर सर्चिंग कर रहे हो तो एक साथ कोतवाली में लायेंगे पर मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नही है ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही है
मुकेश सोम कवर्धा


