छत्तीसगढ़

जवानों ने स्कूली छात्रों के साथ मिलकर किए पौधारोपण

कोंडागांव/दहिकोंगा । 188 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट सुनील कुमार के कुशल निर्देशन में मुनगापदर कैंप एवं शा. हायर सेकेंडरी स्कूल मोहलई के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 188 वी वाहिनी केरिपु बल के कंपनी कमांडर भुपिंदर सिंह सहायक कमांडेंट अपनी कंपनी के जवानों एवं हाई सेकेंडरी स्कूल मोहलई के प्राचार्य राजमल बघेल एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर आम, अमरूद, शीशम, महुआ, सागौन, और आंवला सहित अन्य 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर कंपनी कमांडर भूपिदंर सिंह द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पेड़ों एवं वनों से प्रकृति को होने वाले लाभों के बारे में कहा कि आज के इस भागमभाग जिंदगी में जिस तरह से वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जिसके कारण पानी का स्तर दिन ब दिन नीचे गिरते जा रहा है। इसलिए हम सब को जागरूक होकर अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करना चाहिए जिससे जल संग्रहण पूरा हो सके और दुनिया को पानी की समस्या से बचाया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे इसके लिए मिलकर सभी ने दृढ़ संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button