देश दुनिया

मदर्स डे का दिन मॉं के प्रति शुक्रिया अदा करने, उनके प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता का व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है – अजय चौहान

मेरी मॉं पानो देवी मेरा अभिमान थी – अजय चौहान

  • मदर्स डे का दिन मॉं के प्रति शुक्रिया अदा करने, उनके प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता का व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है – अजय चौहान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत में मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने माताओं को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया। जो माताएं अब इस संसार में नही है उनके बच्चों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए विभिन्न प्रकार के दान, पूजा और समाजसेवी कार्य किये। प्रसिद्ध समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान पाली वालो ने अपनी माता को याद करते हुए कहा कि उनकी माता स्वर्गीय पानो देवी उनका अभिमान थी। वह मातृ शक्ति का अनुपम उदाहरण थी। कहा कि उनकी माता ने हमेशा ही उनको दूसरों की सहायता करने और नेक कार्य करने की शिक्षा प्रदान की। अजय चौहान ने बताया कि मदर्स डे का दिन उनके लिए बहुत अहमियत रखता है। अजय चौहान ने कहा कि मॉं की महानता को सही तरीके से व्यक्त करने के लिए आज तक कोई शब्द ही नही बना। कहा कि आप कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले मॉं की महानता के बारे में पूरी तरह वर्णन नही कर सकते। मॉं शब्द में पूरा संसार समाया हुआ है। मॉं बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में रखती है और उसका पूरे दिल और आत्मा से पालन पोषण करती है। मॉं अपने बच्चों को बिना शर्त प्यार करती है और सही रास्ता चुनने के लिए उसका मार्गदर्शन करती है। कहा कि उनकी मॉं पानो देवी ने उनके लिए जो कुछ किया वह सब कुछ निस्वार्थ भाव से किया। मदर्स डे का दिन उनके प्रति शुक्रिया अदा करने, उनके प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता का व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। कहा कि उनकी मॉं उनका भगवान थी। अजय चौहान ने देश के बच्चों से आहवान किया कि वे अपनी माताओं का सम्मान करें, उनको कोई कष्ट ना दें और उनकी खुशी के लिए कार्य करें।

Related Articles

Back to top button