खास खबरछत्तीसगढ़राजनीतिकसमाज/संस्कृति

कवर्धा विधायक अकबर ने कवर्धा में हुए घटना को लेकर कार्यवाही के दिये निर्देश

सबका संदेश रायपुर कबीरधाम कवर्धा की घटना पर विधायक ने बेहद तल्ख और सख्त तेवर दिखाए हैं. उन्होंने घटना के दोषी हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं. अकबर ने स्थानीय अधिकारियों को दो टूक कहा कि घटना के ज़िम्मेदार लोग चाहे जिस भी पार्टी या समाज से ताल्लुख रखें, उनके खिलाफ कठोर से कठोर करवाई की जाने का निर्देश दे दिया है

इसके साथ ही अकबर ने समाज के सभी वर्गों से शांति और सौहार्द बनाने की अपील की है.

अकबर ने कहा कि एक निजी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई. मामले ने बाद में साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया. तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दी गई.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button