जांजगीर

लोकसभा जांजगीर चाम्पा के सांसद पहुंचे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र,बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टुंड्रा मंडल के ग्राम मरवा, मटिया में था प्रवास,जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र योगी के आवास में प्रमुख लोगो से किये मुलाक़ात,

जांजगीर चाम्पा – सांसद गुहाराम अजगल्ले जांजगीर से रहौद , खरौद होते हुये, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टुंड्रा मंडल के ग्राम मरवा और ग्राम मटिया में प्रवास था,जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम राहोद में जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र योगी के आवास में प्रमुख लोगो से मुलाक़ात किये ! तत्पश्चात , नगर पंचायत खरौद के स्वागत द्वार के पास पामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी सहित प्रमुख गणमान्य लोगों के साथ सांसद अजगल्ले से मुलाकात कर औपचारिक चर्चा किये !

*स्व.घनश्याम रात्रे का निवास पहुंचे सांसद अजगळे, परिवारों के साथ बैठकर गुहाराम अजगल्ले ने की शोक संवेदना व्यक्त*

उसी दौरान बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुंड्रा मंडल के ग्राम मड़वा में , स्वर्गीय घनश्याम रात्रे का स्वर्गवास दिनांक – 22 ,09, 2021 को हुआ है ! जहां शोकाकुल परिवार के घर जाकर , परिवार वालो के साथ बैठकर सांसद गुहाराम अजगल्ले ने शोक संवेदना व्यक्त किये , एवं मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीये ! साथ में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगाराम टंडन , छत राम साहू ,मंडल अध्यक्ष टुण्ड्रा, नामदेव पटेल जिला प्रतिनिधि , पुनी राम पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य , शंभू यादव महामंत्री , संतराम पटेल महामंत्री , गौरी देवी सिंह जनपद अध्यक्ष कसडोल , सत्यभामा साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा सत्यनारायण पटेल सांसद प्रतिनिधि , नोखराम पटेल मंडल उपाध्यक्ष , दुर्गेश साहू मंडल मंत्री टुण्ड्रा , शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त किये !

*सांसद अजगळे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर किये चर्चा-परिचर्चा*

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुंड्रा मंडल के ग्राम मटिया में , बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सांसद गुहाराम अजगल्ले ने मुलाकात कर चर्चा परिचर्चा किये ! भाजपा मंडल अध्यक्ष टुण्ड्रा, छत राम साहू , जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरी देवी सिंह , महिला मोर्चा जिला मंत्री सत्यभामा साहू , नामदेव पटेल जिला प्रतिनिधि , पुनी राम पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य , शंभू यादव महामंत्री , संतराम पटेल महामंत्री , सत्यनारायण पटेल सांसद प्रतिनिधि , नोखराम पटेल मंडल उपाध्यक्ष , दुर्गेश साहू मंडल मंत्री टुण्ड्रा , भूजाऊ राम यादव सरपंच ग्राम पंचायत मटिया , चंद्राराम साहू बूथ अध्यक्ष, दिलीप साहू बूथ अध्यक्ष, दीपक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे !

Related Articles

Back to top button