छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वादाखिलाफी के बाद नाराज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।

*छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वादाखिलाफी के बाद नाराज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।*

जगदलपुर :- नगरी निकाय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर पालिका निगम / नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत / के

 

कर्मचारी ने प्लेसमेंट एजेंसी में शामिल किए जाने पर एक स्वर में विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को समर्थन देने भाजपा पार्षद दल एवं नेता गण मौजूद थे।
दैनिक वेतन भोगियों ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा गया कि ठेका प्रथा बंद करने एवं अनियमित कर्मचारियों को 10 दिनों में नियमित करने जैसे कई लुभावने पूर्ण घोषणा किया गया था। जिस पर आज पर्यंत तक सरकार बने हुए 3 वर्ष से भी अधिक हो चुका है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए किए गए वादा खिलाफी से कर्मचारियों के मन में निराशा व्याप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा गया कि कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र अनुसार अंतिम कड़ी के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाना था, हम भी अंतिम कड़ी के लोग हैं, हमारे द्वारा पूरे शहर की गंदगी की साफ सफाई एवं नल जल आपूर्ति स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का कार्य निष्ठा पूर्वक किया जाता है।
साथ ही दैनिक कर्मचारी वेतन भोगीयो ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे हमारे और हमारे परिवार का भविष्य उज्जवल हो सके अन्यथा हम आंदोलन करने को विवस है।

Related Articles

Back to top button