दैनिक राशिफल

25 दिसम्बर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: मानसिक असन्तोष रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी।

वृष: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। 

मिथुन: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता से मतभेद बढ़ेंगे।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आय की स्थिति में सुधार होगा। पिता से मतभेद हो सकता है। 

तुला: जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों में कठिनाइयां आएंगी।

वृश्चिक: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु: पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर: आशा-निराशा के मिश्रित के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ: पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button