छत्तीसगढ़

पढ़ना लिखना अभियान के तहत् पिथौरा मे सामाग्री वितरण

पढ़ना लिखना अभियान के तहत् पिथौरा मे सामाग्री वितरण

पिथौरा-नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष आत्मा राम यादव द्वारा नोडल अधिकारी साक्षरता विभाग अरुण कुमार देवता , सहायक विकास खंड शिक्षाधिकारी लीलाधर चौधरी के उपस्थिति में पिथौरा के साक्षरता केंद्रों के स्वयं सेवी शिक्षक व असाक्षरों को श्याम पट्ट , शीश , पेंसिल , पहाड़ा, कापी व पट्टी वितरित किया गया उक्त अवसर पर समन्वयक टेक राम निषाद , राजेन्द्र प्रसाद मार्कण्डेय , बाला राम दीवान , सरपंच किशनपुर कमलेश बारीक उपस्थित थे ।

 


नगर अध्यक्ष आत्मा राम यादव ने उक्त अवसर पर कहा कि पढ़ना लिखना सरल काम है और जब हम शिक्षित हो जाते है तो समाज व सरकार के मुख्य धारा से जुड़ कर काम करने की शक्ति हमे मिलती है । हम अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर पाते है । सामग्री प्राप्त कर स्वयं सेवी शिक्षक व शिक्षार्थी साथियो ने कहा कि संशाधन उपलब्ध होने के बाद हम सब मिलकर और अच्छा से पढ़ने पढ़ाने का कार्य करेंगे । नोडल अधिकारी श्री अरुण कुमार देवता ने अध्यक्ष महोदय को समय देने के लिए आभार व धन्यवाद व्यक्त किया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button