Uncategorized

हरिहर गांव हरीहर देश’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

हरिहर गांव हरीहर देश’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
कांकेर – ग्राम पुसवाड़ा में नेहरू युवा केन्द्र कांकेर के तत्वाधान में युवा शक्ति संगठन पुसवाड़ा द्वारा ‘हरिहर गांव हरीहर देश’ के तहत तालाबो, रोड, मैदानो के आस-पास वृक्षारोपण किया गया । जिसमें छायादार, फलदार, औषद्यीय पौधे नीम, पीपल, करंज, जामुन, ऑवला, काजू, बादाम के पौधे रोपे गये । नेहरू युवा केन्द्र कांकेर द्वारा युवाओ को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी उठाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे भविष्य मे वातावरण शुद्ध रहे व फलो की प्राप्ति हो इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक कामदेव यादव व युवा शक्ति संगठन पुसवाड़ा के सदस्य चन्द्रभान सेन, योगेश्वर सिन्हा, नीरज पटेल, खोमेश पटेल, भोखेश पटेल, हर्षवर्धन, पीन्टू, हितेन्द्र नेताम, रोहित नेताम, मनीष नाग, व अन्य सदस्यो के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफल रहा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button