छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर शहर के वार्डों में लगेगा सीसीटीवी कैमरे On the initiative of MLA Devendra Yadav, CCTV cameras will be installed in the wards of the city

40 लाख की लागत से लगने वाली तीसरी आंख शहर के सुरक्षा के लिए होगी महत्वपूर्ण
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा रहे हैं। लोगों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अब विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। भिलाईनगर क्षेत्र के सभी वार्डों में कैमरे लगाए जाएंगे। 40 लाख की लागत से कैमरे लगाया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है।

भिलाईनगर विधान सभा क्षेत्र अब पूरी तरह से कैमरे से लैस होगा। सीसीटीवी कैमरी की 24 घंटे निगरानी रहेगी। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने और आरोपी को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरे काफी मददागर साबित होंगे। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 40 लाख का बजट शासन से पास कराया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है। जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। कैमरे लगने के अब सेक्टर एरिया में जो चोरी लूट जैसे अपराध हो रहे हैं। इस पर लगाम लगेगा। लोगों की सुरक्षा के लिहाल से विधायक ने यह पहल की है।

विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सजग है। उन्होंने इस लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया था। ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा रहें। पुलिस विभाग की माने तो टाउनशिप के इलाके में कई लूट और चोरी की वारदातें होती रहती है। क्योंकि यहां की गलियां सूनसान होती है। आरोपी लूट व चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इसलिए अब यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस को आरोपी को पकडऩे में आसानी होगी।
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए हमने प्रयास किया और सभी वार्डों में सीसीवीटी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास कर जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के साथ मिटिंग करके जरूरी स्थानों का चयन कर लिया गया है। जहां कैमरे लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button