राशन वितरण में हो रहीं मनमानी, ग्रामवासी रहें कार्यवाही की मांग।

राशन वितरण में हो रहीं मनमानी,
ग्रामवासी रहें कार्यवाही की मांग।
बिलासपुर
18-09-2021
तहसील- तखतपुर के ग्राम पंचायत खरगहनी में नव ज्योति स्व सहायता समूह कोटा के द्वारा शासकीय उचित की मूल्य दुकान राशनकार्ड धारियों को राशन वितरण का काम सौपा गया है, जिसे डिलर विक्रेता राजेश गुप्ता ( कोटा निवासी ) के द्वारा राशन वितरण किया जाता है।।
अब डिलर विक्रेता राजेश गुप्ता की मनमानी सामने आ रही है। किसी को राशन कम देते हैं,

किसी को राशन देने से मना कर देते हैं।
ग्राम पंचायत खरगहनी के हितग्राही बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं यह आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है इसलिए इनकी समस्या आगे नही पहुंच पाती।
हितग्राही शत्रुहन जगत के द्वारा बताया गया कि जुलाई महिने का राशन नहीं दिया गया है।
राशन देने से मना कर दिया गया।
महिने में सिर्फ तीन दिन हि राशन वितरण किया जाता है।
पहले सप्ताह में दो दिन और तिसरा सप्ताह में एक दिन राशन वितरण किया जाता है।
ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच श्रीमती शकुंतला मरावी के द्वारा बताया गया कि राशन वितरण के संबंध में सरपंच, पंच को कोई जानकारी नहीं दिया जाता, राजेश गुप्ता अपने मनमानी तरिके से राशन वितरण करते हैं।
सरपंच, पंच के द्वारा सुझाव देने पर उल्टा जवाब दिया जाता है।
जबकि ग्राम पंचायत खरगहनी स्वतंत्र पंचायत है जिसका आश्रित मोहल्ला चांदा पारा है पुरे पंचायत में लगभग तीन सौ पच्चीस राशन कार्ड जारी है महिने में तीन दिन ही राशन दुकान खोला जाता महिने के पहले सप्ताह में दो दिन और महिने के तिसरे सप्ताह में एक दिन के लिए राशन दुकान खोला जाता है, जिससे आम जनता बहुत ज्यादा परेशान है एवं रुष्ट है।
ग्राम पंचायत खरगहनी के रोजगार सहायक नंदकुमार केवट के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासी राशन वितरण से संतुष्ट नहीं है, गाँव के अधिकांश लोग गरीब परिवार से है कोई बहस नहीं करते जिसका राजेश गुप्ता नाजायज फायदा उठा रहा है।
गरीब परिवार के हितग्राही छविलाल मरावी समस्या का पुष्टि करते हुए बताया तुफान गिर को अगस्त महिने का राशन नहीं दिया गया है और उनके राशन को दबा दिया गया। राजेश गुप्ता राशन वितरण के लायक नहीं है इनके उपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।



