*भाजपा बेरला मंडल ने विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन*

*(पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम)*
*बेमेतरा:-* भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह सेवा व समपर्ण कल्याणकारी के रूप में पूरे भारतवर्ष में मना रही है। इसी कड़ी में आज बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत बेरला मंडल में कार्यकर्ताओं व नेताओ के द्वारा सर्वप्रथम प.दीनदयाल परिसर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में स्वच्छता अभियान चलाया।जिसमे अस्पताल में फल वितरण किया गया तो वही भगवान विश्वकर्मा पूजा स्थल में जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने आशिर्वाद लिया। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत टंकी व चूल्हा वितरण व टीकाकरण स्थल में जाकर लोगो की मदद किया गया अंत मे वृक्षरोपण किया गया। अवधेश चंदेल ने बताया, कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह में अलग अलग दिन अलग कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे मुख्यत मंडल के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद को फल अनाज व सब्जी सूखा खाद्य पदार्थ वितरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशमंत्री संध्या परगनिहा, मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, महामंत्री डोमेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत बेरला मानक चतुर्वेदी, शांति लाल जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, जितेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि यतीश द्विवेदी, कार्यलय प्रभारी बलराम यादव, प्रवीण चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष-आजु साहू, मंडल महामंत्री कन्हैया सेन, सुनीत सिन्हा, कामदेव वर्मा
युवा मोर्चा-मंडल अध्यक्ष- दीक्षांत साहू, महामंत्री शिवझड़ी सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य युगल पाटिल, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, राजू जायसवाल, मंत्री आदित्य तिवारी, मोहित साहू, मनोज सोनी,राज राजपूत, जहर साहू उपस्थित थे।