Uncategorized

आधा दर्जन कलेक्टर समेत 43 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए

सबका संदेस न्यूज़ छत्छत्तीसगढ़ रायपुर-  सरकार ने आधी रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 43 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात इस तरह से तबादले हुए हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की जा रही है।
इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है। एसके कुजूर को एसीएस कृषि के साथ साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं आरपी मंडल और भी पॉवरफुल हुए है।

मण्डल के पास अब पंचायत के साथ साथ अब उन्हें गृह, जेल परिवहन आयुक्त का भी चार्ज दिया गया है। गौरव द्वेदी को आईटी के साथ माइंस एंड मिनिरल का भी अतरिक्त प्रभार दिया गया है। सुबोध सिंह को श्रम और सिद्धार्थ कोमल परदेसी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। संगीता पी को भी बडा विभाग दिए गया, उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। रजत कुमार को समाज कल्याण का संचालक बनाया गया है।

ये बने हैं कलेक्टर:-

संजय अलंग का बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है।यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। पदुम सिंह एक्का का नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117-9993199117

Related Articles

Back to top button