Uncategorized

शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है -केशरवानी , लोरमी -संकुल केन्द्र डिन्डौरी मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह


लोरमी -संकुल केन्द्र डिन्डौरी मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह मे सेवानिवृत्त शिक्षक  शिवबली तिवारी बलदेव प्रसाद तिवारी तथा शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला डिन्डौरी के शिक्षक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी का शाल श्रीफल एवम श्रीमती राधिका सीताराम केशरवानी एवम्  रघुनंदन प्रसाद शर्मा सम्मान से जिलापंचायत सदस्य संजय केशरवानी सरपंच संजीव शर्मा जनपद सदस्य संतोष सिंह राज शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रिखीराम पटेल एवम प्राचार्य एम एल अहिरवार द्वारा किया गया ।2017मे मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ग्यानदीप पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को सामुदायिक सहभागिता से कराए गए विविध कार्य नवाचार कोरोना वारियर्स के रूप मे किए गए योगदान आनलाइन आफलाइन तथा मुहल्ला क्लास के सफल संचालन सामाजिक समरसता समाजसेवा साहित्य कला संस्कृति खेलकूद योग व्यायाम वृक्षारोपण जलसंरछण कबाड से जुगाड बैगा बच्चो की सेवा स्वच्छता ग्रामोत्थान के लिए किए गए विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किए गए ।इस अवसर पर संजय केशरवानी ने शिक्षको को राष्ट्र का निर्माता एक सजग प्रहरी तथा समाज का मार्गदर्शक बतलाया ।उन्होंने अपने माता पिता श्रीमती राधिका सीताराम केशरवानी की स्मृति मे 2022मे कक्षा दसवी एवम बारहवी के सभी संकायो मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को अपनी ओर से नकद ग्यारह -ग्यारह सौ रूपये प्रदान करने की घोषणा की ।शिक्षक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने कक्षा आठवी एवम् पांचवी मे प्रथम आनेवाले छात्र छात्राओ को पाच सौ -पाच सौ रुपए तथा प्रशस्तिपत्र संस्था प्रधान द्वारा देने की घोषणा की ।उक्त अवसर पर संकुल स्तरीय कार्यशाला मे संकुल के सभी शालाओ द्वारा शैक्षिक समन्वयक शाबीर खान के मार्गदर्शन मे प्रस्तुत किया गया ।समारोह मे राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक भरतलाल साहू प्राचार्य एम एल अहिरवार शैक्षिक समन्वयक उमेदलाल डडसेना शाबीर खान अशोक लाहौर देवदत्त भास्कर अनिल कुमार नामदेव भरत यादव सीताराम बरेकर योगपाल सिंह लीपचंद पात्रे रामस्वरूप लोनिया शोभाराम साहू सत्यप्रकाश जागडे बसंत पटेल अमरदास चेलक जलेशराम पटेल मनोज कुमार ध्रुव रामकुमार मार्को मणिशंकर तिवारी सुनीता सिन्द्राम शैलकुमारी पटेल कविता उईके नीतू सिंह आशितोष मिश्रा ईश्वर सिंह सिदार अंजोरदास रामसुहावन लोनिया सहित 35 शिक्षको का अतिधियो द्वारा सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button