छत्तीसगढ़

अपराधिक मामलों पर लगाम कसने  कोंडागॉव पुलिस ने किया लॉजों का निरीक्षण

    
कोंडागाँव । जिले के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार,  अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अंनत कुमार साहू के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कपिल चंद्रा के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय में लगातार हो रहे चोरी, लूट, छल, जैसे अपराधो को रोकन हेतु एक सघन अभियान चलाकर होटलों ओर लॉजो की सघन जांच की गई । जहाँ मिले बाहरी व्यक्तियो जो व्यापर करने या कुछ सामान  बेचने  के नाम से आकर रुकते है, उन्हें थाना आकर मुसाफिरी नोट करवाने की हिदायत दी गई तथा सभी होटल लॉजो के मेनेजर व मालिको को  प्रतिदिन उनके यहां आने वाले व्यक्ति जो कि वहाँ रुकते है इसकी जानकारी देने हेतु हिदायत दिया गया ओर साथ ही कितने लोग बिना परिचय पत्र के रुके है उनकी भी जानकारी ली गयी । इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेन्द्र मण्डावी कोंडागांव के साथ थाना स्टाफ शामिल रहे ।
        
     

Related Articles

Back to top button