छत्तीसगढ़

राजस्व सर्वे उपरांत भूमि हस्तांतरण, आबंटन किये हेतु दावा-आपत्ति 20 सितम्बर तक आमंत्रित 

राजस्व सर्वे उपरांत भूमि हस्तांतरण, आबंटन किये हेतु दावा-आपत्ति 20 सितम्बर तक आमंत्रित
नारायणपुर, 14 सितम्बर 2021- छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की अधिसूचना जारी किया गया हैं।
नारायणपुर तहसील एवं जिले के प.ह.नं. 1 खोड़गांवके पीढ़ाबेड़ा का राजस्व सर्वे उपरांत उक्त ग्रामों का नक्शा, खसरा, का मदवार एवं व्यक्तिगवार प्रकाशन ग्राम में किया जा रहा है। जिस किसी व्यक्ति या संस्था/विभाग को उपरोक्त सर्वेक्षण में भूमि हस्तांतरण, आबंटन किये जाने के संबंध में आपत्ति हो तो 20 सितम्बर 2021 तक अपना दावा-आपत्ति जिला कार्यालय नारायणपुर कक्ष क्रमांक 21 प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा के समक्ष निर्धारित तिथि तक स्वयं अथवा अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button