छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण: Successful knee transplant in SR Hospital Chikhali Durg

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में एक बुजुर्ग के घुटने का ऑपरेशन कर सफल प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के पहले बुजुर्ग घुटने के दर्द से काफी परेशान था। उसे चलने फिरने में अत्यधिक दिक्कत होती थी। एसआर हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अस्थि व वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने ऑपरेशन कर घुटने का प्रत्यारोपण किया। अब बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ है और चलने फिरने भी लगा है।

ओटेबंद दुर्ग निवासी बुजुर्ग जिसका नाम होलकर है। लगभग सप्ताह भर पहले घुटने में दर्द की परेशानी को लेकर एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग पहुंचा था। अस्थी व वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने इनका एक्स-रे व अन्य जांच करने के बाद समस्या को जाना। मरीज का एक घुटना खराब हो चुका था एवं घुटना खराब होकर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका था। तब डाक्टर दीपक सिन्हा ने घुटने का ऑपरेशन कर नी ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। इसके बाद डॉक्टर सिन्हा और उनकी टीम ने बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर बुजुर्ग के घुटने को पूरी तरह से ठीक किया। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग को पहले जैसी तकलीफ  नहीं है। रोजाना दी जा रही फीजियोथेरेपी के कारण अब बुजुर्ग चलने फिरने भी लगा है।

डॉक्टर दीपक सिन्हा ने बताया कि जब बुजुर्ग हमारे हॉस्पिटल में आया था तो उन्हें चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। आम तौर पर उम्र बढऩे के साथ इस तरह की समस्याएं आती हैं। एक्स-रे निकालने के बाद पता चला कि बुजुर्ग का घुटना काफी खराब हो चुका है और घुटना घिस-घिस कर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है। ऐसी समस्या होने पर शुरुआती स्टेज में एक्सरसाइज योग वगैरह से आराम मिलता है। ऑपरेशन कर घुटने के खराब हो चुके हिस्से को निकाल दिया और उसकी जगह आर्टिफिसियल घुटना ट्रांसप्लांट किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।

हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग का दो साल पहले भी एसआर हॉस्पिटल चीखली में एक अन्य घुटने का ऑपरेशन हो चुका है। उस वक्त भी ऐसी ही समस्या थी उस दौरान ऑपरेशन कर उनका एक अन्य घुटना ठीक किया गया था अब दोबारा अन्य दूसरे पैर में भी यह समस्या आई तो बुजुर्ग ने एसआर हॉस्पिटल पर पूरा भरोसा दिखाया और ईश्वर की कृपा से हमारी टीम ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉक्टर सुशांत कांडे द्वारा ऑपरेशन के पूर्व मरीज को फिटनेस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। डॉ सिन्हा व उनकी टीम ने बेहतर काम किया है।

बुजुर्ग को प्रतिदिन फिजियोथेरेपी दी जा रही है। अब वह पहले से बेहतर स्थिति में है चलने फिरने भी लगा है। संजय तिवारी ने बताया कि एसआर हॉस्पिटल चिखली में चिकित्सा की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। विशेषकर ट्रामा सेंटर 24 घंटे कितनी सेवाएं दे रहे हैं। इस सफल ऑपरेशन में डॉक्टर दीपक सिन्हा, डॉ धर्मवीर चंद्राकर, डॉक्टर अश्वनी शुक्ला, डॉक्टर नीलम चंद्राकर, डॉ हिमांशु चंद्राकर, डॉक्टर मधुकर मिस्टर विजय गवांडे, कुमारी हरि साहू, सीमा बरहर,े मनोहर, कैलाश, कुमारी आभा खूंटे ने सेवाएं प्रदान की है।

Related Articles

Back to top button