छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-तीन के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- संयुक्त आयुक्त राज्य कर कार्यालय, संभाग क्रमांक-एक, रायपुर ने सहायक ग्रेड-तीन के 17 पदों पर नियुक्ति और पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और निवास स्थान से संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र यथाशीघ्र अपने कार्यालय में सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button