छत्तीसगढ़
कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षणBasant Kumar Chordia is no more Collector Dharmesh Kumar Sahu inspected the Girdawari work after reaching the fields

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण
खसरावार फसल रकबे की एंट्री करने के दिये निर्देश
नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021 – कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने बीते दिन जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने भाटपाल, कुहारगांव, चाँदगाव एवं बागबेड़ा पहुंचे और किसानों के खेतों में जाकर मौका मुआयना किया। उन्होंने पटवारी द्वारा किये गए गिरदावरी की खसरा व नक्शा से मिलान कर जांच की। किसानों द्वारा लगायी गयी फसल और खसरावार एंट्री की गयी जानकारी को देखा। उन्होंने कहा कि खसरा अनुसार कितने रकबे में फसल लगायी गयी है, कौन सी फसल लगायी गयी है, कितनी जगह पर फसल नहीं लगायी गयी है अथवा जगह खाली है उसकी पूरी एंट्री रिकॉर्ड में करें।
कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि गिरदावरी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इससे किसानों द्वारा कितने रकबे में कौन सी फसल ली जा रही है इसकी पूरी जानकारी तैयार की जाती है। जिसके आधार पर किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है, अतः यह पूरा कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। उन्होंने प्रत्येक खसरा क्रमांक के अनुसार उस रकबे में ली जा रही फसल की खेतों में जाकर जानकारी लेकर उसे इंद्राज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बदले किसानों द्वारा ली जा रही दूसरी फसल के रकबे की पूरी जानकारी भी रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए कहा। जिससे किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने शेष बचे गिरदावरी कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग व क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी सहित किसान व ग्रामीणजन मौजूद रहे।