छत्तीसगढ़

डी पुरंदेश्वरी के विवादित बयान पर युकांं महासचिव लखन बघेल ने साधा निशाना Yuk general secretary Lakhan Baghel targeted D Purandeshwari’s controversial statement

*डी पुरंदेश्वरी के विवादित बयान पर युकांं महासचिव लखन बघेल ने साधा निशाना*
बागबाहरा- युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल लोकसभा सचिव लखन बघेल ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी के अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के बयान छत्तीसगढ़ को जनता कभी माफ नहीं करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा चुने मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के प्रति इस प्रकार का अशोभनीय बातें करना पूरा छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।15 साल तक सत्ता की मलाई खाने वाले भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता के कुछ विशेष काम नहीं किया है। इसके तुलना में भूपेश बघेल के सरकार ने मात्र 2 वर्ष में इतने काम किये है।इसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं,उन लोगों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है छत्तीसगढ़ की जनता को बताने के लिए। छत्तीसगढ़ की राजनीति इस प्रकार का शब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है । छत्तीसगढ़ की जनता इसका जवाब देगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button